'अवैध मार्केटिंग' को लेकर सख्त हुए लंदन ओलम्पिक आयोजक
लंदन ओलम्पिक के आयोजकों ने अपने आधिकारिक बीयर पार्टनर के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि ओलम्पिक के दौरान स्टेडियमों और आयोजन स्थलों के परिसर के अंदर अगर किसी अन्य प्रतिद्वंद्वी कम्पनी ने अपने किसी ब्रांड का प्रचार किया तो इसे खेलों पर हमला समझा जाएगा।
लंदन ओलम्पिक के लिए हॉलैंड की कम्पनी हेनकेन को आधिकारिक बीयर आपूर्तिकर्ता का दर्जा दिया गया है। इस कम्पनी के पास चैम्पियंस लीग और यूरोपीयन रग्बी का भी आधिकारिक करार है।
आयोजकों ने साफ किया कि हेनकेन को ही स्टेडियमों और खेल परिसरों के अंदर बीयर बेचने का अधिकार होगा और इस प्रयास में अगर किसी अन्य कम्पनी को पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खेल आयोजनों के दौरान 'अवैध मार्केटिंग' धड़ल्ले से चलता है। बीते वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित फीफा विश्व कप के दौरान हॉलैंड की कुछ कम्पनियों ने जानबूझकर अपने ब्रांड का प्रचार करने का प्रयास किया था जबकि आधिकारिक करार अमेरिकी कम्पनी बडवेइजर के साथ किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications