अभ्यास मैच : श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को हराया (लीड-2)
श्रीलंका द्वारा रखे गए 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 195 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे।
श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने की। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। थरंगा और दिलशान ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े।
थरंगा 54 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन बनाकर पीटर सीलार की गेंद पर वेस्ले बारेसी को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए।
दिलशान ने 78 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। उन्हें अदील राजा ने एरिक श्वार्कजिन्सकी के हाथों लपकवाया। समरवीरा ने 59 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। समरवीरा ने दिलशान के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
एंजेलो मैथ्यूज 28 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। मैथ्यूज को मुद्दसर बुखारी ने बारेसी के हाथों कैच करवाया। मैथ्यूज ने समरवीरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।
चमारा सिल्वा ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 54 रन बनाए। सिल्वा को बुखारी ने बोल्ड किया। सिल्वा ने चमारा कापूगडेरा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।
कापूगडेरा (50) और नुवान कुलासेकरा (14) नाबाद लौटे। कापूगडेरा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में चार चौके लगाए कुलासेकरा ने एक छक्का लगाया। नीदरलैंड्स की ओर से बुखारी ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि राजा और सीलार के खाते में एक-एक विकेट गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज वेस्ले बारेसी दो रन के निजी योग पर चलते बने। बारेसी को लसिथ मलिंगा ने कुमार संगकारा के हाथों लपकवाया।
टॉम कूपर ने 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए। कूपर को थिसारा परेरा ने संगकारा के हाथों लपकवाया। रेयान टेन डोशेट एक रन के निजी योग पर परेरा की गेंद पर संगकारा के हाथों लपके गए।
एलेक्सेई कर्वेजी ने 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाए। कर्वेजी को दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा करार दिया गया।
बास जुईडेरेंट ने 65 गेंदों पर एक चौके की मदद से 38 रन बनाए। जुईडेरेंट ने टॉम डी ग्रूथ (76) के साथ मिलकर पारी को सम्भालने की कोशिश की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े। जुईडेरेंट को रंगना हेराथ ने अजंथा मेंडिस के हाथों कैच करवाया।
श्वार्कजिन्सकी बिना खाता खोले फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। एत्सी बुरमैन ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए। बुरमैन को फर्नाडो की गेंद पर रंगना हेराथ ने लपका। बुरमैन ने ग्रूथ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
इसके अलावा ब्रेडली क्रूगर ने सात रन बनाए जबकि बुखारी ने रन बनाए तथा सीलार चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से फर्नाडो ने चार विकेट झटके जबकि परेरा और हेराथ के खाते में दो-दो विकेट गया वहीं मेंडिस ने एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications