चैम्पियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान पराजित, फाइनल में कीवी (लीड-1)
जोहांसबर्ग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय न्यू वांडर्स मैदान पर शनिवार रात खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तानी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
कीवी टीम को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को उसने 47.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से ग्रांट इलॉयट ने सर्वाधिक 75 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 103 गेंदों का सामना किया और पांच चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान डेनियल विटोरी ने भी 41 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही सहज दिख रही थी। चोटिल खिलाड़ियों की वजह से कीवी टीम की बल्लेबाजी के प्रभावित होने का कयास लगाया जा रहा था। परंतु जोहांसबर्ग में बिल्कुल इसके उलट हुआ। पिछले मैच में चोटिल हुए इलॉयट ने ही पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेरने का का काम किया। उन्होंने विटोरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की और आखिर तक क्रीज पर जमे रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 233 रनों का स्कोर खड़ा किया। उमर अकमल ने 55 और मोहम्मद यूसुफ ने 45 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से इयान बटलर ने चार और विटोरी ने तीन विकेट चटकाए। विटोरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications