सुशील कुमार को मिल सकता है पद्म भूषण, इन खिलाड़ियों के नाम की भी सिफारिश
नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार के नाम को इस साल पद्म भूषण से नवाज़े जाने के लिए रेसलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया ने आगे बढ़ाया है।
दो ओलंपिक पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय
इसके अलावा फेडरेशन ने सुशील के कोच रह चुके द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता यशवीर सिंह और महिला पहलवान अलका तोमर के नाम भी खेल मंत्रालय को भारत के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण के लिए भेजे हैं। सुशील एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार ओलंपिक पदक जीते हैं।
सही नहीं थे फेडरेशन से रिश्ते
रियो ओलंपिक में सुशील कुमार की बजाय नरसिंह यादव को भेजे जाने को लेकर सुशील और फेडरेशन में कुछ अनबन थी। लेकिन अब फेडरेशन ने ही उनका नाम आगे किया है तो ऐसा लगता है कि अब सब कुछ ठीक हो चुका है।
हालांकि, सुशील कुमार का नाम इसके दो साल पहले भी सुझाया गया था लेकिन तब खारिज कर दिए गए थे।
इससे पहले देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से वह सम्मानित हो चुके हैं। वह चार बार कॉमनवेल्थ खेलों के भी चैंपियन रह चुके हैं।
इन खिलाड़ियों के नाम भी सुझाए
सुशील कुमार के अलावा बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियन पंकज आडवाणी, शूटर जीतू राय, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल के नाम भी सुझाए गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
