हाई कोर्ट से सुशील कुमार को नहीं मिली राहत, 5 दिन में मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में अपनी दावेदारी ठोकने वाले ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन से सुशील कुमार से बात करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने फेडरेशन से सुशील कुमार की बात को सुनने को कहा है। इंडियन आर्मी का मिशन रियो और उसके जाबांज
रेसलिंग फेडरेशन ने कोर्ट में हुई सुनवाई में नरसिंह का पक्ष लेते हुए कहा कि नरसिंह सुशील कुमार से बेहतर हैं इसलिए उन्हें ओलंपिक में भेजना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि सुशील कुमरा रेसलिंग फेडरेशन के लिए सम्मानति व्यक्ति होने चाहि और फेडरेशन को उन्हें बुलाकर बात करनी चाहिए।
कोर्ट ने रेसलिंग फेडरेशन को निर्देश दिया है कि फेडरेशन इस पूरे मामले को बड़े नजरिय से देखे और इस बात को सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की कोई भी दिक्कत नहीं आने पाये। कोर्ट ने फेडरेशन को पाचं दिन का समय देते हुए कहा कि इस पूरे मामले पर पांच दिन के भीतर कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करे।
आपको बता दें कि सुशील कुमार ने नरसिंह के साथ ट्रायल की मांग की थी, उन्होंने कहा था कि जो भी खिलाड़ी बेहतर हो वह ओलंपिक जाए, इसके लिए उन्हें एक मौका देना चाहिए। लेकिन फेडरेशन ने नियमों का हवाला देते हुए ट्रायल से इनकार कर दिया था जिसके बाद सुशील कुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
वहीं इस पूरे प्रकरण पर नरसिंह ने कहा कि नियम के अनुसार मेरा 74 किलोग्राम के वर्ग में ओलंपिक में कोटा तय हो चुका है। ऐसे में सुशील कुमार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटा कर गलत संदेश दिया है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सुशील कुमार का कहना है कि उन्होंने रियो ओलंपिक के लिए काफी तैयारी की है।
सुशील कुमार की नरसिंह से मुकाबले की मांग पर रेसलिंग फेडरेशन ने कहा कि सुशील ने 2 से 3 बार नरिसंह से मुकाबले को टाला है। ओलंपिक में इस समय नरसिंह सुशील कुमार से कहीं बेहतर हैं। कोर्ट ने जब फेडरेशन से पूछा कि नरसिंह को भी योग्यता के आधार पर चुना गया होगा तो इस बारे में सुशील कुमार को विस्तार से क्यूं नहीं बताया गया, तो फेडरेशन ने कोर्ट को जवाब दिया कि सुशील कुमार को सबकुछ पता है लेकिन वह समझने के लिए किसी भी हाल में तैयार नहीं हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
