आस्ट्रेलियन ओपन : मिश्रित युगल में बोपन्ना हारे, पेस और भूपति जीते
बोपन्ना और ली यान की जोड़ी को रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के मारिया किरिलेंको और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में 6-7 (3), 6-3 से शिकस्त दी।
एक अन्य मुकाबले में पेस और भूपति अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
भूपति और मेजबान खिलाड़ी अनासतासिया राडीओनोवा की जोड़ी ने जर्मनी के आंद्रिया पेटकोविच और पोलैंड के मारूअज फाइरेस्टेनबर्ग की जोड़ी को पहले दौर के मुकाबले में 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने रूस की अलीसा क्लेबानोवा और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की जोड़ी को 7-6 (2), 4-6, 12-10 हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Sunday, January 23, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications