क्रिकेट विश्व कप : स्मिथ की सेना है तैयार
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में 19 फरवरी से दो अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्व कप में स्मिथ की सेना को खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल है।
स्मिथ ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "कप्तान के तौर में मेरे लिए यह एक अवसर है कि मैं अच्छा खेलूं। मैंने पिछले विश्व कप से बहुत कुछ सीखा है और मैं जानता हूं कि अगर हम अच्छा खेलेंगे तो जरूर जीतेंगे।"
दक्षिण अफ्रीका की टीम बुधवार को चेन्नई पहुंची थी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका शनिवार को जिम्बाब्वे के साथ अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगा।
स्मिथ का कहना है कि बतौर कप्तान उनपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है।
स्मिथ ने कहा, "मुझे नहींे लगता कि कोई दबाव है। हमने अच्छी तैयारी की है। सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छे तरीके से प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास किया। मैं चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी अपने स्वाभाविक खेल को खेलें।"
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications