वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक प्रशंसकों ने 'फुटबॉल एसोसिएशन' की आधिकारिक वेबसाइट पर हुए एक ऑनलाइन मतदान के जरिए कोल को इस सम्मान से नवाजा है।
अपनी गायिका प्रेमिला चेरिल कोल के साथ सम्बंध विच्छेद होने के बाद प्रशंसकों के निशाने पर रहे कोल ने इसे हैरतभरा फैसला करार दिया है।
कोल ने कहा, "मेरे लिए बीता वर्ष काफी कठिन था लेकिन अब मुझे लगने लगा है कि प्रशंसकों ने एक बार फिर मुझे स्वीकार कर लिया है।"
इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए 86 मैच खेल चुके कोल प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए लेफ्ट बैक के तौर पर खेलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।