Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेरेना की बहन टेनिस स्टार वीनस विलियम्स के घर में 4,00,000 डॉलर की चोरी

फ्लोरिडा। अमेरिका की टेनिस स्टार वीनस विलियम्स के घर चोरी की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष यूएस ओपन में भाग लेते समय अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स के फ्लोरिडा स्थित घर में करीब 4,00,000 डॉलर की चोरी हुई।

स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, "वीनस यूएस ओपन में खेल रही थीं जब एक से पांच सिंतबर के बीच उनके घर पर चोरी हुई। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि वीनस के घर से क्या-क्या चोरी हुआ है। गौरतलब है कि वीनस टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स की बड़ी बहन हैं।

अभी हाल ही में सेरेना विलियम्स ने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहानियन से शादी की थी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

37 साल की वीनस जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल और साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। वीनस डब्लयूटीए फाइनल्स के फाइनल में भी पहुंची जहां उन्हें डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने हराया।

Story first published: Sunday, November 19, 2017, 15:46 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+