आस्ट्रेलियन ओपन : डुल्को से होगी वोज्नियाकी की पहली भिड़ंत (लीड-2)
वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत सोमवार से मेलबर्न में होगी।
दूसरी ओर, भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाइंग मुकाबले के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
सानिया ने शुक्रवार को महिला एकल स्पर्धा के पहले मुकाबले में बेलारूस की महिला खिलाड़ी इरयना कुरयानोविच को 6-4, 6-2 से हराया।
सानिया का दूसरे दौर में मुकाबला रूस की वितालिया डायचेंको से होगा।
वहीं आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुषों की एकल स्पर्धा में भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन की पहली भिड़ंत स्पेन के टॉमी रोब्रेडो से होगी।
सोमदेव पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम मुकाबले में खेलने के लिए यहां कोर्ट पर उतरेंगे।
विश्व के 110वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव को आस्ट्रेलियन ओपन में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications