पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 288 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
शून्य के कुल योग पर अपने दो प्रमुख बल्लेबाजों-सलमान बट्ट और कप्तान यूनुस खान के विकेट गंवाने वाली पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर नौ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज खालिद लतीफ (64), हरफनमौला शाहिद अफरीदी (70), कामरान अकमल (नाबाद 67), मोहम्मद यूसुफ (30) और अब्दुल रज्जाक (26) ने उपयोगी योगदान दिया।
लतीफ ने 112 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। उन्होंने 50 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेलने वाले अफरीदी के साथ पांचवें विकेट के लिए 101 रन जोड़े।
रज्जाक और अकमल के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। अकमल ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 43 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए। रज्जाक ने भी 20 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े।
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान डेनियल विटोरी और तेज गेंदबाज शेन बांड ने दो- दो विकेट झटके जबकि टिम साउथी, इयान बटलर और जैकब ओरम को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications