कोलिंगवुड फॉर्म में जल्द लौटेंगे : कुक
कुक का कहना है कि पर्थ टेस्ट की नाकामी को भुलाकर कोलिंगवुड मेलबर्न और सिडनी में जबर्दस्त वापसी करेंगे और इंग्लैंड को श्रृंखला में बढ़त दिलाएंगे।
कुक ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि जब वह फॉर्म में होते हैं तो टीम के लिए एक दीवार के रूप में काम करते हैं। अभ्यास सत्र के दौरान कोलिंगवुड आत्मविश्वास के साथ जमकर अभ्यास कर रहे हैं।"
कोलिंगवुड इस श्रृंखला में अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में असफल रहने के बाद वह पर्थ टेस्ट में भी रनों के लिए तरसते नजर आए।
इस श्रृंखला में उन्होंने अब तक 16 की औसत से रन बनाए हैं जबकि पिछले नौ टेस्ट पारियों में केवल 99 रन बनाए हैं।
कुक ने कहा, "कोलिंगवुड इससे पहले भी इस दौर से गुजर चुके हैं और उन्हें इससे कैसे बाहर आना है वह अच्छी तरह से जानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द अपने फॉर्म को वापस हासिल कर लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications