सायना, ज्वाला-दीजू वर्ल्ड सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
सायना ने शुक्रवार को थाईलैंड की खिलाड़ी प्रोनतिप बुरानाप्रासेरसुक को 21-13, 21-19 से हराया। गुरुवार को खेले गए ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में सायना ने कनाडा की रीड चार्मेन को सीधे सेटों में 21-14, 21-9 से पराजित किया था।
सायना ने ग्रुप स्तर में दो जीत हासिल की। वह अपना पहला ग्रुप मैच मलेशिया की खिलाड़ी मेउ चू वांग के हाथों हार गई थीं। सायना ने कहा कि वह माहौल में पूरी तरह ढल चुकी हैं और सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं।
दूसरी ओर, ज्वाला और दीजू की जोड़ी ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में थाईलैंड के सोंगफोन अनुग्रीतायावोन और कुंचला विरोविचितचाकुल की जोड़ी को सीधे सेटों में परास्त किया।
ज्वाला और दीजू ने यह मैच 21-12, 21-8 से जीता। अपने वर्ग में इस जोड़ी की यह लगातार दूसरी जीत है। यह जोड़ी अपना पहला ग्रुप मैच हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications