कोलम्बो एकदिवसीय : वेस्टइंडीज के 5 विकेट पर 138 रन
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एड्रियन बराथ केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल स्कोर 45 रन था। बराथ के पेवेलियन लोटने के बाद क्रिस गेल भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। गेल को मुरलीधरन ने आउट किया।
केवल 45 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद डारेन ब्रावो और सरवन ने टीम की स्थिति सुधारने का प्रयास किया लेकिन 94 रन के स्कोर पर रामनरेश सरवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। सरवन ने 21 रन बनाए।
उसके बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया। मलिंगा ने पहले डेरेन ब्रावो को आउट किया उसके बाद केरिन पोलार्ड का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया। ब्रावो 27 और कार्लटन बाग तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications