Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : ससेक्स को लगे 4 शुरुआती झटके (लीड-1)

ससेक्स ने क्रिस नैश (7), ल्यूक राइट (19), रोरी हेमिल्टन ब्राउन (6) और ड्वेन स्मिथ (9) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक ससेक्स ने चार विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे। एड जॉएस चार और कप्तान माइकल यार्डी छह रन बनाकर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारने का प्रयास कर रहे थे।

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतकर उन्हें अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल सकता है। इस ग्रुप की तीसरी टीम न्यू साउथ वेल्स ब्लूज अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुकी है।

ससेक्स और ईगल्स ने अपने पहले मैच गंवाए हैं। रन रेट के आधार पर ससेक्स की टीम ग्रुप-बी की तालिका में दूसरे स्थान पर है लेकिन दूसरे दौर में पहुंचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+