Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया की फुटबाल विश्व कप मेजबानी की दावेदारी को झटका

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक 10 सप्ताह तक चलने वाले फुटबाल विश्व कप के आयोजन के लिए आस्ट्रेलियाई फुटबाल महासंघ (एफएफए) को कम से 12 स्टेडियमों की जरूरत होगी लेकिन रूल फुटबाल और राष्ट्रीय रग्बी लीग (एनआरएल) का नियंत्रण रखने वाली आस्ट्रेलियाई फुटबाल लीग (एएफएल) ने इस काम के लिए अपने स्वामित्व वाले स्टेडियम एफएफएल के साथ साझा करने से इनकार कर दिया है।

एएफएल ने कहा है कि विश्व कप मैचों के कारण उसके लीग कार्यक्रम में बाधा पहुंचेगी और वह ऐसा हरगिज नहीं चाहता। एनआरएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड गॉलोप इस मुद्दे को लेकर एफएफए के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

गॉलोप ने हालांकि साफ शब्दों में कहा है कि मौजूदा हालात में दोनों खेल संघों के बीच इस मुद्दे को लेकर किसी तरह का समझौता होने के आसार बहुत कम हैं। गॉलोप ने जोर देकर कहा कि फुटबाल विश्व कप के कारण रूल फुटबाल और रग्बी लीग के कार्यक्रमों में बदलाव नहीं किया जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+