For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुमित नागल की तारीफ में चेतन भगत ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली: भारत के टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने यूएस ओपन में महान स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट जीतकर जो सनसनी पैदा की है उसका असर भारत में काफी दिखाई दे रहा है। भारत के चर्चित लेखक चेतन भगत ने भी सुमित नागल के प्रदर्शन की तारीफ की है, लेकिन लगता है यह तारीफ भगत पर ही भारी पड़ गई है और टेनिस की खराब जानकारी के कारण उनको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ गया है। भगत ने ट्विटर पर नागल के पहले सेट जीतने पर ट्वीट किया था। आपको बता दें कि भारतीय टेनिस के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने रोजर फेडरर के सामने कोई सेट जीता है।

भगत ने नागल की ऐतिहासिक सेट जीत पर ट्वीट करते हुए कहा- शुरू से ही यह सुनता हुआ बड़ा हुआ हूं कि सिंग्लस टेनिस ग्लोबल इवेंट में भारत के पास कोई चांस नहीं है। ठीक अभी मेरे देश के सुमित नागल ने रोजर फेडरर के खिलाफ यूएस ओपन में एक सेट जीत लिया है। एक दिन, भारत ग्रैंड स्लैम भी जीतेगा। चलते रहो सुमित!

भगत की ये बात सुनते ही यूजर्स भड़क उठे और उन्होंने भगत पर देश के टेनिस की खराब जानकारी होने को लेकर गुस्सा गया। इतना ही नहीं, उन्होंने भगत से यह भी पूछा कि वे विपुल अमृतराज, लिएंडर पेस और महेश भूपति के बारे में जानते भी हैं या नहीं? एक फैन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हैलो, मेरे प्यारे आधे दिमाग के दोस्त। तुमने कभी अमृतराज ब्रदर, पेस, भूपति, सानिया आदि के बारे में नहीं सुना।'

एक अन्य यूजर लिखते हैं- चेतन को 2014 से पहले का कुछ भी याद नहीं है बेचारा।

एक और ट्विटर यूजर कहते हैं- 'आप कितनी बकवास करेंगे मिस्टर भगत? मैं ऐसे भारत में बड़ा हुआ हूं जहां पर अमृतराज ब्रदर इंटरनेशनल दिग्गज थे और उनको देखकर युवा लड़के-लड़कियों को इंटरनेशनल टेनिस करियर बनाने के लिए प्रेरणा मिली थी।'

शमा मोहम्मद ट्विटर से लिखती है- विजय अमृतराज ने बिजोर्न बॉर्ग जैसे आइकन को 1974 यूएस ओपन से नॉक आउट कर दिया था। उन्होंने रॉड लेवर, जिम्मी कॉनर्स, मैकेनरो और लेंडल जैसे दिग्गजों को भी हराया था। इसलिए चेतन भगत पहले टेनिस के इतिहास के बारे में कुछ जानकारी हासिल करो ना की सिर्फ बेतुकी बातें करो।

एक अन्य ट्विटर यूजर लिखते हैं- आप कब पैदा हुए थे? ये वास्तव में कोई मायने नहीं रखता। एक छोटी सी कॉमन सेंस आपको बता देगी, आप टेनिस के बारे में कुछ भी नहीं जानते। अपने तथ्यों को जुटाओ, सर, तब बात करो।

एक यूजर चेतन भगत को लिखते हैं- बचपन से मैं भी यही सुनता आया हूं चेतू भाई, इम्प्रूविंग का मतलब सुधार होता है..खैर..आपका केस अलग है। रमेश कृष्णण, पेस, अमृतराज जी को भूल गए।

यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम की शुरुआत भारत के लिए सनसनीखेज रही और भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रोजर फेडरर के खिलाफ मैच में पहला सेट जीतकर इतिहास रच दिया। वे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने फेडरर के खिलाफ कोई सेट जीता है। इससे पहले फेडरर का सामना रोहन बोपन्ना और सोमदेव देववर्मन (2 बार) से हो चुका है। पहले सेट में सुमित ने रोजर फेडरर को 6-4 से मात दी थी। हालांकि स्विस लीजेंड फेडरर के सामने 22 साल के युवा नागल को 6-4, 1-6, 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। नागल भले ही यह मैच हार चुके हों लेकिन रोजर फेडरर 20 बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम कर चुके हैं, जबकि सुमित नागल का यह पहला ग्रैंड स्लैम मुकाबला था।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+