अभ्यास मैच : पोंटिंग और क्लार्क ने आस्ट्रेलिया को सम्भाला (लीड-1)
बेंगलुरू, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कप्तान रिकी पोंटिंग (नाबाद 47) और उपकप्तान माइकल क्लार्क (नाबाद 56) ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2011 के अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को खराब शुरुआत से उबार लिया है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने छह रन के कुल योग पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। शेन वॉटसन और ब्रैड हेडिन खाता भी नहीं खोल सके।
आस्ट्रेलिया ने 28 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। पोंटिंग ने 79 गेंदों पर छह चौके लगाए हैं जबकि क्लार्क ने 77 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके जड़े हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
दोनों टीमों का यह दूसरा अभ्यास मैच है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले अभ्यास मैच में 12 फरवरी को जिम्बाब्वे को पराजित किया था जबकि आस्ट्रेलिया को बीते रविवार को भारत के हाथों मात मिली थी।
आस्ट्रेलिया ने चार बार विश्व कप खिताब जीता है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार भी चैम्पियन नहीं बन पाई है। वह तीन बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन उसे अब तक एक बार भी फाइनल में पहुंचने का श्रेय नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications