विंबलडन को गूगल-डूडल का खास तोहफा
नई दिल्ली। गूगल तमाम अहम मौकों पर अपने खास अंदाज में गूगल-डूडल के जरिए इसका जश्न मनााता है। इसी क्रम में गूगल-डूडल ने आज विंबलडन के 140 साल की वर्षगांठ को मना रहा है। इस डूडल में तमाम देशों में भी दिखाया जा रहा है, जिसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश शामिल हैं।
आपको बता दें कि विंबलन टूर्नामेंट इसी माह तीन जुलाई से शुरु हो रहा है, ऐसे में गूगल ने डूडल के माध्यम से टेनिस टूर्नामेंट के 140 साल पूरा होने के मौके पर खास एनीमेशन बनाया है। विंबलडन को दुनिया क प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गिना जाता है, जिसमें दुनियाभर के शीर्ष देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यह टूर्नामेंट 3 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगा।
इस टूर्नामेंट को ऑल इंग्लैंड क्लब और क्रोक्वेट क्लब की ओर से आयोजित किया जाता है। 9 जून 1987 को लीजर मैग्जीन में इस बात की घोषणा की गई थी कि द ऑल इंग्लैंड क्रॉकेट और लॉन टेनिस क्लब विंबलडन का आयोजन करेगा, जिसके बाद से लॉन टेनिस का आयोजन शुरु हुआ था। द ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब इसकी हर वर्ष मेजबानी करता है, तकरीबन दो हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 50 हजार से अधिक लोग देखने के लिए दर्शक के तौर पर आते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
