Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा का करारा जवाब (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक केदार देवधर (122) और राकेश सोलंकी (18) नाबाद लौटे।

देवधर 215 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं जबकि सोलंकी 45 गेंदों पर दो चौके की मदद से देवधर का साथ दे रहे हैं। इनदोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

बड़ौदा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज जयकिशन कोलसावाला 62 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 18 रन बनाकर संजय बांगड़ की गेंद पर बोल्ड हो गए।

कोनोर विलियम्स 21 रन के निजी योग पर अनुरीत सिंह की गेंद पर महेश रावत को कैच थमा बैठे। विलियम्स ने 101 गेंदों पर दो चौके लगाए।

हरफनमौला यूसुफ पठान ने 51 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 68 रन बनाए। पठान को संजय बांगड़ ने अनुरीत के हाथों कैच करवाया। पठान और केदार ने तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की।

अम्बाती रायूडु 41 रन के निजी योग पर करण शर्मा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

रेलवे की ओर से बांगड़ ने सर्वाधिक दो विकेट झटके जबकि अनुरीत और करण ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, रेलवे ने दूसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट के नुकसान पर 241 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज येरे गौड़ अपने निजी रन संख्या में दो रन जोड़कर 46 रन बनाकर आउट हो गए।

गौड़ को मुर्तजा वोहरा ने पगबाधा आउट किया। अनुरीत सिंह बिना खाता खोले गौड़ के शिकार हुए जबकि नीलेश कुमार चौहान 35 रन बनाकर नाबाद रहे। गौड़ और नीलेश ने नौंवे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 25, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+