For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम : 15 साल की लड़की से ओसाका से भिड़ंत, नडाल तीसरे दाैर में पहुंचे

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। अब यहां इनका मुकाबला महज 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गौफ से होगा। वहीं पुरूष वर्ग में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल पुरुष वर्ग में वॉकओवर मिलने से तीसरे दौर में पहुंच गए। वहीं मौजूदा विम्बलडन चैंपियन सिमोना हालेप लगातार तीसरे साल यूएस ओपन के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं। वह तीन सेट तक चले मुकाबले में 116वीं रैंकिंग की टेलर टाउनसेंड से हारकर उलटफेर का शिकार बनीं।

कोको अब ओसाका से भिड़ने के लिए पूरी तरह से बेताब हैं। उन्होंने हंगरी की क्वालीफायर टिमिया बाबोस को 6-2 4-6 6-4 से शिकस्त दी जिससे वह 1996 में अन्ना कोर्निकोवा के बाद अमेरिकी ओपन के अंतिम 32 में पहुंचने वाली युवा खिलाड़ी बन गयीं। कोको ने मैच के बाद कहा कि यह शानदार रहा। मैं अगले दौर में पहुंचकर खुश हूं। वहीं ओसाका के साथ होने वाले मैच को लेकर कोको ने कहा कि मैं इस मैच के बारे में शनिवार को सोचूंगी क्योंकि शुक्रवार को मेरा युगल मैच है।

वहीं तीन बार के अमेरिकी ओपन चैम्पियन नडाल ने आस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस के चोट के कारण हटने से अगले दौर में प्रवेश किया। अब 18 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता अंतिम 16 में जगह बनाने के लिये दक्षिण कोरियाई क्वालीफायर चुंग हियोन से होगा। बिग थ्री के दो खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ड्रा के दूसरे हाफ में हैं। उनके हाफ में छठे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जिन्होंने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-2, 2-6, 6-3 से हराया। महिलाओं के वर्ग में टाउनसेंड ने चौथी वरीय हालेप को 2-6 6-3 7-6 से शिकस्त दी जो 2017 और 2018 में भी शुरूआती दौर में बाहर हो गयी थीं।

Story first published: Friday, August 30, 2019, 18:58 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+