पोंटिंग के समर्थन में आगे आए कैटिच
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक कैटिच से जब यह पूछा गया कि क्रिकेट विश्लेषक उन्हें पोंटिंग से बेहतर कप्तान मान रहे हैं, तब कैटिच ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे में कोई रुचि नहीं है।
कैटिच ने कहा, "इस तरह की बातें सुनना दुखद है। पोंटिंग शानदार काम कर रहे हैं। मैं उनकी कप्तानी में कोई खोट नहीं देखता। मैं आने वाले कई वर्षो तक उनकी कप्तानी में खेलते रहना चाहता हूं। टीम में मेरी एक भूमिका है और मैं उसी को निभाते हुए खुशी महसूस करता हूं। मेरा उनका स्थान लेने का कोई इरादा नहीं है।"
कैटिच मानते हैं कि आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अपेक्षित परिणाम नहीं हासिल करने को लेकर सिर्फ पोंटिंग ही दोषी नहीं है।
उन्होंने कहा, "हम एक टेस्ट मैच जीतने के लिए अपना पूरा प्रयास झोंकते हैं। कप्तान होने के नाते पोंटिंग का भी इसमें शत-प्रतिशत योगदान होता है लेकिन इसके बावजूद अगर सफलता नहीं मिलती है तो इसमें कप्तान का क्या दोष है। वह भी दूसरे खिलाड़ियों की तरह हैं। इस लिहाज से टीम के प्रदर्शन के लिए जितना कप्तान जिम्मेदार होता, उतने ही बाकी के खिलाड़ी भी होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications