Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिंबाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 222 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए।

जिंबाब्वे की ओर से ब्रेंडन टेलर ने शानदार शतक लगाया। अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले टेलर ने 125 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 118 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा एल्टन चिगुंबुरा ने 38 रनों का योगदान दिया। चिगुंबुरा ने 38 गेंदों पर छह चौके लगाए। इसके अलावा जिंबाब्वे का कोई और बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे सका।

बांग्लादेश की ओर से अब्दुर रज्जाक, कप्तान सकीबुल हसन और महमुदुल्लाह ने तीन-तीन विकेट झटके। पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-1 से आगे चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+