चार्लोट्सविले चैलेंजर : सोमदेव जीते लेकिन हर्ष को मिली हार
सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में हंगरी के वाइल्डकार्डधारी खिलाड़ी डेनेस लुकाक्स को तीन सेट तक चले के बाद 6-3, 2-6, 7-5 से पराजित किया।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड कपर इजाक वान डे मर्व से होगी। मर्व ने पहले दौर में ्पने देश के रावेन क्लासेन को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया। क्लासेन और मर्व युगल जोड़ीदार हैं।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी हर्ष मांकड को पुरुषों के युगल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अपने साथी फिलीपिंस के ट्रीट कोनार्ड ह्वे के साथ खेलते हुए हर्ष अमेरिका के कोरी पार और टॉस पॉल की जोड़ी के हाथों 7-6(1), 7-5 से हार गए।
एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सनम सिंह भी एकल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। सनम ने सोमवार को 156वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ग्रेगा जेमेल्जा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया। अगले दौर में उनकी भिड़ंत अमेरिका के स्कोविले जेनकिंस से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications