एशियन इनडोर गेम्स में भारत ने जीते 7 पदक

By Staff

भारत के सात सदस्यीय वोविनाम दल ने एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं।

महाराष्ट्र की प्रतीक्षा संतोष शिंदे ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। वह दल की एक मात्र खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने एकल प्रदर्शन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रतीक्षा, राहुल कुमार, शशांक बजरंग काथाडे और देवराव शंकरराव को बहुमुखी हमला तकनीक में रजत पदक हासिल हुआ है।

दोहरी तलवारबाजी में प्रतीक्षा और आकांक्षा सहाय ने दूसरा रजत पदक जीता है। प्रतीक्षा ने तीसरा रजत पदक लड़ाई श्रेणी में जीता है।

वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा, "हमारे दल ने इस प्रतियोगिता में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया और सात पदक झटक लिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 3, 2009, 9:46 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+