सानिया और सोमदेव की जीत
सानिया ने भी क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई
राष्ट्रमंडल खेलों के टेनिस मुक़ाबलों में एक ओर जहाँ सानिया मिर्ज़ा और सोमदेव देववर्मन जीत गए हैं, लेकिन रोहन बोपन्ना अपना मैच हार गए हैं.
दिल्ली के आरके खन्ना स्टेडियम में पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच में रोहन बोपन्ना ने खेल संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया.
लेकिन उनके सामने दूसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया के 133 नंबर के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पीटर लुज़ैक थे.
पहला सेट 2-6 से गँवाने के बाद बोपन्ना ने दूसरे सेट में वापसी की कोशिश की.
वैसे ये सेट टाई ब्रेकर तक तो गया लेकिन टाई ब्रेकर में बोपन्ना 6-7 से हार गए.
लेकिन सोमदेव देववर्मन ने श्रीलंका के अमरेश जयविक्रमे को सीधे सेटों में आसानी से 6-0, 6-1 से हरा दिया.
इस जीत के साथ सोमदेव ने पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
दूसरी ओर महिलाओं के सिंगल्स में सानिया मिर्ज़ा ने ब्रिटनी टी को सीधे सेटों में 6-0 और 6-2 से हरा दिया और उन्होंने भी क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
