Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूरो कप 2012 के फाइनल में स्पेन से होगी इटली की भिडंत

वारसा। जर्मनी का यूरो कप 2012 के फाइनल में पहुंचने का सपना केवल एक सपना ही बन कर रह गया जहां वारसा में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में इटली ने फिर से अपनी बादशाहत कायम रखते हुए जर्मनी को 2-1 सेपराजित करते हुए दुनिया को बताया की फुटबॉल में उसके बराबर कोई नहीं है साथ ही उसने दुनिया को ये भी बताया कि अंत में कप तो वही हासिल करेगा।

फुटबालर मारियो बालोटली के दो शानदार गोलों की मदद से इटली ने जर्मनी को यूरो कप 2012 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में आज यहां 2-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

एक जुलाई को होने वाले यूरो कप फाइनल मैच में अब इटली का मुकाबला पूर्व चैंपियन स्पेन से होगा। इटली ने पहले हाफ में दबदबा बनाये रखा और बालोटली ने मैच के 20वें मिनट में हेडर से गोल करके टीम का गोल का खाता खोला।

उन्होंने इसके बाद 36वें मिनट में फिर से अपने कौशल का एक और नमूना पेश करते हुए दूसरा गोल किया। मैच के अंतिम क्षणों 92वें मिनट में जर्मनी के फुटबालर मेसुत ओजिल ने पेनल्टी गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया लेकिन ओजिल का यह गोल सांत्वना से ज्यादा नहीं था।

जर्मनी के लिए पहला हाफ अच्छा नहीं रहा और इस टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को सही ढंग से पास देने में नाकाम रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+