दक्षिण अफ्रीकन टेनिस : सोमदेव का विजय अभियान जारी (लीड-1)
सोमदेव ने शुक्रवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी रिक डे वोएस्ट को 3-6, 7-6, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमदेव ने इस मुकाबले को 138 मिनट में अपने नाम किया।
76, 500 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में पहला सेट हारने के बाद सोमदेव शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे।
सेमीफाइनल में सोमदेव का मुकाबला मेजबान खिलाड़ी तथा वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाले इजाक वान डेर मर्व से होगा। मर्व ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के सिमोन ग्रेउल को 7-6 (7-5), 6-2 से पराजित किया।
इससे पहले, पुरुषों के युगल मुकाबले में सोमदेव और उनके जोड़ीदार अमेरिका के डेविड मार्टिन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल मुकाबले से बाहर हो चुकी हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमदेव और डेविड की जोड़ी को स्लोवाकिया के कारोल बेक और इजराइल के डूडी सेला की जोड़ी ने हराया था।
एक अन्य एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी केविन एंडरसन ने स्लोवाकिया के कारोल बेक को 6-3, 6-1 से हरा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications