त्यागी और जड़ेजा अंदर, द्रविड़ और यूसुफ बाहर (लीड-2)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ता गुरुवार को चेन्नई में मिले और उन्होंने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह वापसी करने में सफल रहे हैं। द्रविड़ को टीम में शामिल नहीं करने का अर्थ यह लगाया जा सकता है कि उनका एक दिवसीय करियर समाप्त हो चुका है।
द्रविड़ के अलावा खराब फार्म में चल रहे यूसुफ पठान और रुद्र प्रताप सिंह को भी टीम में स्थान नहीं मिला जबकि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी के रूप में टीम में एकमात्र नया चेहरा शामिल किया गया है। रवींद्र जडेजा भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
इसके अलावा चयनकर्ताओं ने सख्ती दिखाते हुए फार्म के साथ जूझ रहे तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह और बल्लेबाज यूसुफ पठान को टीम से बाहर कर दिया है। खराब फार्म के बावजूज ईशांत शर्मा अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। पठान और रुद्र के स्थान पर त्यागी और जडेजा को मौका दिया गया है।
बीसीसीआई के सचिव एन. श्रीनिवासन ने टीम के चयन को लेकर कहा, "हम युवराज के चयन को लेकर दुविधा में थे। आशा की जा रही है कि वह 28 अक्टूबर के मैच में खेंले। यह भी हो सकता है कि वह 25 अक्टूबर को पहले मैच के लिए मैदान में उतरें। पहले मैच के लिए टीम का चयन युवराज की फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।"
श्रृंखला की शुरुआत 25 अक्टूबर को वड़ोदरा में होने वाले मैच के साथ होगी। नागपुर को इस श्रृंखला के दूसरे मैच की मेजबानी करनी है। यह मैच 28 अक्टूबर को खेला जाना है।
श्रंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :
पहला मैच : 25 अक्टूबर-वड़ोदरा (दिन/रात)
दूसरा मैच : 28 अक्टूबर-नागपुर (दिन/रात)
तीसरा मैच : 31 अक्टूबर-नई दिल्ली (दिन/रात)
चौथा मैच : 2 नवंबर -मोहाली (दिन/रात)
पांचवां मैच : 5 नवंबर-हैदराबाद (दिन/रात)
छठा मैच : 8 नवंबर- गुवाहाटी
सातवां मैच : 11 नवंबर-मुंबई (दिन/रात)
शुरुआती दो मैचों के लिए टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, मुनाफ पटेल, सुदीप त्यागी, प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications