Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेविस कप: भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का पाकिस्तान जाने से इंकार, मैच कहीं और कराने की मांग

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जम्म और कश्मीर के ताजा मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है जिसका असर दोनों देशों के खेल संबंधों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी के हालातों के मद्देनजर ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA), इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) को पत्र लिखकर डेविस कप के मैच कहीं और कराने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि भारतीय टेनिस टीम के 1964 के बाद पहली बार पाकिस्तान में डेविस कप के मुकाबले खेलने प्रस्तावित हैं। एशिया-ओसनिया ग्रुप-आई के मुकाबले 14 और 15 सितंबर को इस्लामाबाद में ग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे।

ऐसे में AITA की मंशा इन मुकाबलों को किसी और जगह पर कराने की है। AITA का मानना है कि कश्मीर को लेकर मौजूद हालात संवेदनशील हैं और फिलहाल किसी तटस्थ जगह पर ही ये मैच कराए जाने ठीक रहेंगे। भारतीय टेनिस खिलाड़ी भी इस स्थिति में पाकिस्तान जाने के लिए सहज नहीं हैं।

AITA के जनरल सेक्रेट्री हिरनमय चटर्जी ने इस बारे में बात करते हुए स्पोर्ट्स स्टार को बताया- 'हालात फिलहाल संवेदनशील है। हमे अभी अगले दो दिनों तक इंतजार करना होगा और देखना होगा कि चीजें कैसी जा रही हैं। अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम ITF से लिखित तौर पर अनुरोध करेंगे कि वे हालातों पर रिव्यू करें और किसी तटस्थ जगह पर मैच कराने का इंतजाम करें।'

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि तटस्थ जगह पर मैच खेलने से खिलाड़ियों को सहज महसूस होगा। इससे पहले भी पाकिस्तान की टीम तटस्थ जगह पर मैच खेल चुकी है। इसलिए ये उनके लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 55 साल पहले पाकिस्तान को लाहौर में 4-0 से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2006 में मुकाबला हुआ। तब मुंबई में भारतीय टीम 5-2 से जीती थी।

Story first published: Thursday, August 8, 2019, 12:34 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+