कई महिलाओं के साथ संबंधों की बात उजागर होने के बाद वुड्स इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी करते हुए कहा था कि वह अब गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए अलग हो रहे हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार आस्ट्रेलियन पीजीए चैम्पियनशिप में शिरकत करने आए डैली ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम वुड्स को जल्द ही गोल्फ खेलते हुए देख सकेंगे। इस खेल को उनकी जरूरत है। वह खुद कहते थे कि गोल्फ से बेहतर कुछ भी नहीं है।"
वुड्स ने कहा था कि वह अपनी शादी को बचाने के लिए गोल्फ को अलविदा कहने के लिए भी तैयार हैं। उनके इस बयान पर डैली ने कहा कि वुड्स की बात से वह और अन्य गोल्फ खिलाड़ी भी अचंभित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।