एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत पहुंची आस्ट्रेलियाई टीम
रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम को लेकर भारत पहुंचा विशेष विमान मंगलवार दोपहर 2.30 बजे मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
श्रृंखला की शुरुआत 25 अक्टूबर को वड़ोदरा के रिलायंस क्रिकेट मैदान पर खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मुकाबले से होगी। दूसरा मुकाबला 28 अक्टूबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेला जाएगा।
इसके बाद दोनों टीमें नई दिल्ली का रुख करेंगी, जहां तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 31 अक्टूबर को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। दिल्ली के बाद चौथे एकदिवसीय मुकाबले की मेजबानी मोहाली को दी गई है। यह मैच दो नवंबर को होगा।
इसके बाद टीमें हैदराबाद का रुख करेंगी। यहां स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पांच नवंबर को श्रृंखला का पांचवां मैच खेला जाएगा।
छठा मैच आठ नवंबर को गुवाहाटी में होगा। यह मैच दिन में खेला जाएगा जबकि बाकी के छह मैच दिन-रात के होंगे। सातवां और अंतिम मुकाबला 11 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications