इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए रखे गए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने की। हैडिन 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 16 रन बनाकर चलते बने।
हैडिन को तेज गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट ने एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों कैच करवाया। हैडिन का विकेट 32 के योग पर गिरा। शॉन मार्श एक रन के निजी योग पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हीं को कैच थमाकर पेवेलियन लौट गए। मार्श का विकेट 33 के योग पर गिरा।
कार्यवाहक कप्तान माइकल क्लार्क 27 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर कोलिंगवुड का शिकार हुए। क्लार्क ने वॉटसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
वॉटसन 72 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। वॉटसन को शहजाद ने मैट प्रायर के हाथों लपकवाया। वॉटसन का विकेट 116 के योग पर गिरा।
डेविड हसी ने 34 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाए। हसी को जोनाथन ट्रॉट ने इयान बेल के हाथों कैच करवाया।
केमरुन व्हाइट ने 64 गेंदों पर दो चौके की मदद से 44 रन बनाए। हसी और व्हाइट ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़े। व्हाइट को ट्रॉट ने माइकल यार्डी के हाथों लपकवाया।
जॉन हास्टिंग्स ने एक रन का योगदान दिया जबकि स्टिवन स्मिथ 46 और ब्रेट ली 39 रन पर नाबाद लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।
इंग्लैंड की ओर से एंडरसन और ट्रॉट ने दो-दो विकेट झटके जबकि शहजाद, ट्रेमलेट और कोलिंगवुड के खाते में एक-एक विकेट गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने ट्रॉट (102) और प्रायर (67) की उम्दा पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत स्ट्रॉस और प्रायर ने की। स्ट्रॉस आठ रन के निजी योग पर तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर विकेट कीपर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने।
प्रायर ने 58 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें स्मिथ ने जेवियर डोर्थी के हाथों कैच करवाया। प्रायर ने ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की।
केविन पीटरसन ने 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उन्हें स्मिथ ने मार्श के हाथों लपकवाया।
इयान बेल बिना खाता खोले स्मिथ की गेंद पर हैडिन को कैच थमाकर चलते बने। ट्रॉट ने 126 गेंदों पर छह चौके लगाए। ट्रॉट को डेविड हसी ने बोल्ड किया।
इयोन मोर्गन 31 गेंदों पर एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने ट्रॉट के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े।
पॉल कोलिंगवुड ने 27 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। उन्हें हसी ने केमरुन व्हाइट के हाथों कैच करवाया।
माइकल यार्डी 27 गेंदों पर छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने कोलिंगवुड के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
अजमल शहजाद चार रन बनाकर हसी की गेंद पर वॉटसन के हाथों लपके गए जबकि ट्रेमलेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से हसी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्मिथ के खाते में तीन विकेट गया वहीं एक विकेट ली ने हासिल किया।
इंडो-एशिन न्यूज सर्विस।