अभी तक नहीं हो सका यूनुस के स्थानापन्न खिलाड़ी का चुनाव
कराची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड में होने वाली टेस्ट श्रृंखला में यूनुस खान की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को भेजने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने आईएएनएस को बताया, "इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। बट्ट इस समय इंग्लैंड में हैं और वे 20 नवंबर को पाकिस्तान लौट रहे हैं।"
इकबाल कासिम ने कहा, "यूनुस खान के स्थानापन्न खिलाड़ी के नाम की घोषणा करने से पहले हम बट्ट के लौटने का इंतजार करेंगे।"
मीडिया में कहा जा रहा है कि पहले ही मिसबाह-उल-हक को चुन लिया गया है।
यद्यपि, कासिम ने स्पष्ट किया ऐसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनुस खान के संभावित स्थानापन्न खिलाड़ी के बारे में चयनकर्ताओं को अभी कप्तान मोहम्मद यूसुफ से बात करनी है।
पिछले सप्ताह यूसुफ ने संवाददाताओं से कहा था कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए मिसबाह को टीम में शामिल किया जाय।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications