For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चोट के चलते डेविस कप में पाक के खिलाफ नहीं खेलेंगे बोपन्ना, कजाखस्तान में हो सकता है मैच

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप का मुकाबला एक तटस्थ स्थान पर आयोजित होने की उम्मीद है। यह उम्मीद इसलिए बनी है क्योंकि भारतीय महासंघ यह अपेक्षा कर रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) कजाखस्तान को एक तटस्थ स्थान के तौर पर घोषित कर देगा जहां दोनों देशों की टीम डेविस कप का मैच खेल सकेंगी।

कजाखस्तान में यह मुकाबला 29-30 नवंबर के बीच खेला जा सकता है।

"ऐसा लगता है कि हम मुकाबले के लिए कजाकिस्तान के अस्ताना (नूर-सुल्तान) जा रहे हैं। हमने अपने दस्ते का पासपोर्ट विवरण आईटीएफ को दे दिया है। हम कभी भी आईटीएफ से औपचारिक रूप से इस बारे में घोषणा सुन सकते हैं, "ऑल इंडिया टेनिस फेडरेशन (एआईटीए) के महासचिव हिरोनमाय चटर्जी ने सोमवार को हिंदुस्तान टाइम्स को इस बात की जानकारी देते हुए बताया।

मूल रूप से इस्लामाबाद में सितंबर के लिए यह मुकाबला निर्धारित था जिसको आईटीएफ की डेविस कप समिति द्वारा इस महीने के अंत में पुनर्निर्धारित किया गया था। ऐसा तब हुआ था जब भारत ने पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ जाने के बाद सुरक्षा चिंताओं को उठाया था।

पाकिस्तान टेनिस फेडरेशन ने इसके बाद टाई आउट को स्थानांतरित करने के खिलाफ आईटीएफ से अपील की। आईटीएफ द्वारा तटस्थ स्थान चुनने के लिए पांच दिनों का समय दिया गया था। यदि ITF तटस्थ स्थान पर निर्णय लेता है, तो यह भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करेगा।

इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि अनुभवी भारतीय पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। वे कंधे की चोट के कारण बाहर बैठ गए हैं। अब उनकी जगह जीवन नेदुंचेझियान को टीम में जगह मिल सकती है। बता दें कि आठ सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के नेदुंचेझियान को तीन रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था।

इस पुष्टी कोच जीशान अली ने की है जिन्होंने बताया कि सोमवार को बोपन्ना के कंधे का एमआरआई स्कैन हुआ है। बता दें कि 39 साल के रोहन बोपन्ना कीलिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाए जाने की संभावना थी जो अब नहीं हो सकेगा।

Story first published: Tuesday, November 19, 2019, 9:37 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+