For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Davis Cup: भारत ने पढ़ाया पाकिस्तान को टेनिस का पाठ, हासिल की 2-0 की बढ़त

नूर-सुल्तान, कजाखस्तान: भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच क्लास और अनुभव का फर्क साफ नजर आया और इस प्रतियोगिता के तहत अब खेले गए दो मैचों में भारत ने पाक को टेनिस का अच्छा पाठ पढ़ाते हुए 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इन दोनों मुकाबलों में भारतीय टेनिस स्टार रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों के खिलाफ मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की।

रामकुमार के सामने पहले मैच में 17 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद शोएब थे जो मैच में किसी भी स्तर पर कुमार के सामने खड़े नहीं हो सके और यह भारत के नाम यह मुकाबला 6-0, 6-0 से रहा।

इसके बाद बारी सुमित नागल की थी। दूसरे मैच में, नागल ने हुज़ैफा अब्दुल रहमान के खिलाफ 6-0, 6-2 से जीत के लिए 64 मिनट का समय लिया। भारत पहले दिन के अंत में 2-0 से आगे होने के साथ, अब शनिवार को जीवन नेदुनचेझियान और लिएंडर पेस के साथ डबल्स में मुकाबले के लिए तैयार हैं, जहां पर उनका मुकाबला शोएब और रहमान की टीम के साथ होगा।

नागल ने मैच जीतने के बाद कहा, "मैं राम के स्कोर से मेल खाने के लिए बहुत कोशिश कर रहा था। यह मेरा एक लक्ष्य था। मैं इस मानसिकता के साथ गया था कि मैं यह मैच 6-0, 6-0 से जीतना चाहता हूं, लेकिन (रहमान) ने कुछ जगह अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए मुझे उसे श्रेय देना होगा।"

पाकिस्तान ने भी इस टाई के साथ एक नया डेविस कप रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें 17 वर्षीय शोएब डेविस कप की तरफ से कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले अमेरिकी मौरिस मैकलॉलिन ने रखा था, जिन्होंने 19 साल की उम्र में 1909 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका की कप्तानी की थी।

बता दें कि भारतीय पक्ष के ऐतराज के बाद यह मैच एक तटस्थ स्थान पर ट्रांसफर कर दिया गया था। इससे पहले ये मुकाबला पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होना प्रस्तावित था। इसके बाद पुराने पाक खिलाड़ियों ऐसाम-उल-हक कुरैशी और अकील खान ने विरोध में टाई का बहिष्कार करने का फैसला किया। नतीजतन, पाकिस्तान को तीन खिलाड़ी डेविस कप के पदार्पण के लिए उतारने पड़े और ये सभी विश्वविद्यालय के छात्र हैं जिनके पास उच्च स्तर पर खेलने का कोई अनुभव नहीं था।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 7:22 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+