चैम्पियंस लीग: हार के बावजूद झूम उठे त्रिनिदाद के लोग
पोर्ट ऑफ स्पेन, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में खेली गई चैम्पियंस लीग के फाइनल में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन यहां के क्रिकेट प्रेमी अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर झूम उठे।
हैदराबाद में शुक्रवार को खेले गए इस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में न्यू साउथ वेल्स ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो को 41 रनों से मात दे दी।
यहां के ज्यादातर सरकारी और कारपोरेट कर्मचारियों ने बार्स, टेलीविजन कक्षों और सार्वजनिक स्थानों पर मैच का लुत्फ उठाया। सभी ने यहां के झंडे के रंग के कपड़े पहन रखे थे।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष डेर्यक मरे ने कहा कि टीम का प्रदर्शन शानदार था और यहां के सभी लोगों को उन पर फख्र है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जूलियन हंट ने भी त्रिनिदाद एवं टोबैगो के प्रदर्शनद को बेहतरीन करार दिया।
यहां के पूर्व खेल मंत्री मनोहर रामशरण ने कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी रहा हो लेकिन टीम के प्रदर्शन को सराहा और खिलाड़ियों को सम्मानित जाएगा।
कई कारपोरेट और सामुदायिक संगठनों ने टीम का भव्य स्वागत करने की योजना बनाई है। खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के बारे में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की सरकार की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications