टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम ने 19.1 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने 64, गौतम गंभीर ने 21, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 46 और युवराज सिंह ने नाबाद 60 रनों का योगदान दिया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की श्रृंखला में 1-1 स्कोर से बराबरी हासिल कर ली। श्रीलंका ने नागपुर में खेला गया पहला मैच 29 रनों के अंतर से जीता था।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।