तेंदुलकर ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 30 रन बनाने के साथ यह मुकाम हासिल किया। तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 43 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं।
इस मैच से पहले तेंदुलकर ने 162 मैचों में 54.95 के औसत से 12970 रन रन बनाए थे। मुंबई टेस्ट में तेंदुलकर 53 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह उनके कुल टेस्ट रनों की संख्या 13023 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।