Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप ड्रॉ से पहले केपटाउन में बम की अफवाह

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बम की अफवाह के बाद कन्वेंशन सेंटर को सील कर दिया गया। बम की अफवाह के बाद कन्वेंशन सेंटर के मीडिया द्वार को बंद कर दिया गया। पुलिस का एक दल विस्फोटकों की तलाश में खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कन्वेंशन सेंटर की छानबीन कर रहा है।

पुलिस प्रवक्ता विश नायडू ने डीपीए को बताया, "यह सिर्फ एक अफवाह है। यह पहली घटना नहीं है। हमें इससे पहले सुबह के वक्त हवाई अड्डे पर भी बम होने की खबर मिली थी।"

नायडू ने हालांकि यह नहीं बताया कि पुलिस को बम की खबर कहां से मिली। वैसे पुलिस ने हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से जुड़ी सूचना के संबंध में केपटाउन के उपनगरीय इलाके गुडवर्ड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+