Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुर्घटना को लेकर वुड्स की चुप्पी ने खड़े किए सवाल

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्लोरिडा पुलिस ने वुड्स को शनिवार को दुर्घटना के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उन्हें शनिवार को पुलिस के इस आग्रह को टाल दिया।

शुक्रवार को वुड्स और उनकी पत्नी एलेन नार्डेग्रेन अपने आइजलवर्थ मैसन साथ-साथ एक ही कार में सवार होकर निकले थे। इसी बीच उनकी कार्डिलैक एसयूवी सड़क के डिवाडर से टकराने के बाद एक पेड़ से भी टकरा गई थी। वुड्स को मामूली चोट आई थी।

'सैन फ्रांसिस्को क्रानिकल' समाचार पत्र ने लिखा है कि अब जबकि वुड्स को इस दुर्घटना के बारे में सवालों का सामना करना है, वह इससे बचते दिख रहे हैं। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

वुड्स ने दुर्घटना के बाद अपने प्रवक्ता के माध्यम से 32 शब्द का एक बयान जारी किया था। उस बयान में कहा गया था कि हेल्थ सेंट्रल अस्पताल में इलाज करा रहे वुड्स को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। वुड्स ने इसे मामूली दुर्घटना करार दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+