मेजबान टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम के स्कोर में अभी एक रन ही जुड़े थे कि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल आउट हो गए। इसके तत्काल बाद टिम मैकंटॉस भी पेवेलियन लौट गए। जल्द ही रॉस टेलर और पीटर फल्टन भी उमर गुल का शिकार बन गए। चायकाल तक डेनियन फ्लाइन 24 और ग्रांट इलियट 12 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले पाकिस्तानी टीम 264 रनों के स्कोर पर सिमट गई। मेहमान टीम की ओर से कामरान अकमल ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से डरेल टफी ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।