Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेहमान टीम को दूसरा झटका, अर्धशतक से चूके वॉटसन (लीड-3)

वॉटसन का विकेट हरभजन सिंह ने लिया। यह विकेट 88 रन के कुल योग पर गिरा। कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी करने वाले वॉटसन ने 52 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 21 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे। पोंटिग ने 43 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए थे जबकि कैमरून व्हाइट चार रन बनाकर खेल रहे थे।

आस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। यह विकेट 24 रन के कुल योग पर गिरा था। इस श्रृंखला में अपना पहला मैच खेल रहे मार्श पांच रन बनाकर आशीष नेहरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।

इस मैच के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को फिट घोषित कर दिया गया जबकि गौतम गंभीर को गर्दन में चोट के कारण बाहर बैठना पड़ा है। गंभीर के स्थान पर दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली को अंतिम-11 में जगह दी गई।

सहवाग का इस मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा था क्योंकि दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। दूसरी ओर, मेहमान टीम ने एक परिवर्तन किया है। बल्लेबाज एडम वोग्स के स्थान पर मार्श को टीम में शामिल किया गया।

सात मैचों की श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रन से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+