Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेलबर्न टेस्ट : आस्ट्रेलिया की पहली पारी 98 रनों पर सिमटी

आस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (17) और एलिएस्टर कुक (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से सबसे अधिक माइकल क्लार्क ने 20 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की तरफ से शेन वाटसन और फिलिफ ह्यूज ने पारी की शुरुआत की। टीम के कुल स्कोर में अभी केवल 15 रन ही जुड़े थे कि ट्रेमलेट ने शेन वाटसन के रूप में आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वाटसन 12 गेंदों का सामना कर केवल पांच रन ही बना पाए।

वाटसन के आउट होने के बाद मैदान में उतरे कप्तान रिकी पोंटिंग भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए और केवल 10 रन बनाकर ट्रेमलेट का शिकार बने। ह्यूज 16 रन बनाकर टिम ब्रेसनन का शिकार बने। आस्ट्रेलिया की ओर से माइकल क्लार्क ने (20), माइकल हसी ने आठ, स्टीवन स्मिथ ने छह और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रॉड हाडिन ने पांच रन बनाए।

उल्लेखनीय है कि एशेज श्रृंखला में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+