एशियन कप फुटबॉल : सुशील का स्थान लेंगे रफी
फॉरवर्ड खिलाड़ी सुशील सिंह शुरुआती दो मैचों से बाहर हैं। सुशील पिछले वर्ष फरवरी में खेले गए एफसी चैलेंज कप मैच के दौरान उत्तर कोरियाई खिलाड़ी को कोहुनी मार बैठे थे।
कप्तान बाईचुंग भूटिया पिंडली में मासंपेशियों की चोट से परेशान हैं जिसके चलते भारतीय टीम मे रफी को स्टेंड बाई के रूप में रखा गया था।
भारतीय टीम के कोच बॉब हॉटन ने माना कि सुशील का नहीं खेलना टीम के लिए बड़ा झटका है।
हॉटन ने कहा, "सुशील शानदार फॉर्म में थे उनका नहीं खेलना टीम के लिए बड़ा झटका है। सुशील की जगह रफी लेंगे। हम आशा करते हैं कि भूटिया अगले दो मैचों के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि भूटिया का नाम पहले खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत सूची से हटाकर तकनीकी अधिकारियों की सूची में डाल दिया गया था लेकिन बाद में उनका नाम दोबारा खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications