भूपति और रोडिवोनोवा की जोड़ी ने बुधवार को मिश्रित युगल के दूसरे दौर में इटली की सारा इरानी ओर स्पेन के डेविड मारेरो को 6-3, 6-1 से हराया।
भूपति और रोडिवोनोवा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की कटरीना श्रेबोतनीक और नेस्टर की जोड़ी से भिड़ेगी।
दूसरी ओर, भारत के लिएंडर पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी मिश्रित युगल मुकाबले में हार कर बाहर हो गई है।
पेस और ब्लैक की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के यंग जान चान और ऑस्ट्रिया के पॉल हेनले की जोड़ी के हाथों 6-7 (11), 6-7 (5) से शिकस्त खानी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।