अगासी मामले में एटीपी ने अब तक नहीं दी सफाई
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक वाडा ने एटीपी से पूछा था कि आखिर अगासी के साथ पक्षपात करने के संबंध में उस पर लगे आरोप कितने सच हैं और अगर अगासी ने वाकई प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी।
इसके लिए वाडा ने एटीपी को 10 दिनों का समय दिया था लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी एटीपी की ओर से वाडा को कोई जवाब नहीं मिला है। पत्र के मुताबिक वाडा ने कहा है कि एटीपी अगर इस मामले में चुप्पी साधे रखना चाहता है तो वह खुद आगे आकर मामले की जांच कराएगा।
अगासी ने अपनी आत्मकथा में स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने करियर के एक दौर में प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था। अगासी के मुताबिक वह डोप टेस्ट में नाकाम हो गए थे लेकिन टेनिस अधिकारियों से झूठ बोलकर वह लंबे प्रतिबंध से बच गए थे।
अगासी ने अपनी जीवनी 'ओपन' में लिखा है कि उन्होंने 1997 में 'क्रिस्टल मेथामपेथामाइन' नाम की प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था लेकिन उन्होंने एटीपी के अधिकारियों को यह स्वीकार करने के लिए तैयार कर लिया था कि उन्होंने गलती से उस दवा का सेवन किया था।
वाडा ने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है कि अगर अगासी ने खुद यह बात स्वीकार नहीं की होती, तो एटीपी इस सच को कभी सामने नहीं आने देता। वाडा के अध्यक्ष जॉन फाहे ने कहा, "वाडा ने एटीपी से कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई पेश करे। हम एटीपी से सच कबूल करने की अपेक्षा कर रहे हैं लेकिन हमें इस संबंध में अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications