Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फॉर्म में लौटना चाहते हैं क्लार्क

क्लार्क ने चयनकर्ताओं से यह इच्छा जाहिर की थी कि उन्हें शनिवार को उनके क्लब वेस्टर्न सर्बब्स की ओर से खेलने की अनुमति दी जाए लेकिन चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ ने इसे खारिज कर दिया। चयनकर्ता चाहते हैं कि क्लार्क इस समय राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े रहें और उसके साथ ही अभ्यास करें।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवां एकदिवसीय मुकाबला रविवार को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक क्लार्क ने कहा, " मैं सिडनी जाकर अपने क्लब वेस्टर्न सर्बब्स की ओर से खेलना चाहता था लेकिन टीम प्रबंधन, चयनकर्ता और कोच ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनका कहना था कि मैं टीम के साथ रहकर अच्छी तैयारी कर सकता हूं जिससे मैं भी सहमत हूं। मैं क्रिकेट खेलने के किसी भी मौके को दोनों हाथों से पकड़ने के लिए तैयार हूं।"

क्लार्क ने एशेज श्रृंखला के अंतर्गत 193 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के चार मुकाबलों में 70 रन ही बना पाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+