Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अभ्यास मैच : कनाडा की पारी लड़खड़ाई (लीड-3)

रुविन्दू गुणासेकरा नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर नाबाद हैं जबकि जुबिन सरकारी को अभी अपना खाता खोलना है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज जॉन डेविसन एक रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर बोल्ड हो गए। डेविसन का विकेट तीन रन के योग पर गिरा।

नीतीश कुमार तीन रन के योग पर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हुए। कुमार का विकेट छह के योग पर गिरा। कप्तान आशीष बगाई नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर चलते बने। बगाई को ब्रॉड की गेंद पर केविन पीटरसन ने लपका।

जिम्मी हंसरा ने एक रन बनाए। हंसरा को शहजाद ने पगबाधा आउट किया। हंसरा का विकेट 20 के योग पर गिरा। इंग्लैंड की ओर से शहजाद और ब्रॉड ने दो-दो विकेट झटके हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड ने 49.4 ओवरों में 243 रन बनाए जिसमें मैट प्रायर के 78 रन और जोनाथन ट्रॉट के 57 रन शामिल हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस एक रन के निजी योग पर खुर्रम चौहान की गेंद पर आशीष बगाई को कैच थमाकर चलते बने। स्ट्रॉस का विकेट चार के योग पर गिरा।

केविन पीटरसन भी 28 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर चलते बने। चौहान ने पीटरसन को बोल्ड किया। पीटरसन ने जोनाथन ट्रॉट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पीटरसन का विकेट 50 के योग पर गिरा।

इयान बेल 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। बेल को चौहान ने बगाई के हाथों लपकवाया। बेल का विकेट 64 के योग पर गिरा।

पॉल कोलिंगवुड ने नौ रन बनाए। कोलिंगवुड को बालाजी राव ने बगाई के हाथों कैच करवाया। कोलिंगवुड का विकेट 86 के कुल योग पर गिरा।

ट्रॉट ने पारी को सम्भालने की कोशिश की और उन्होंने 81 गेंदों पर चार चौकों की मदद से शानदार 57 रनों की पारी खेली। ट्रॉट को जॉन डेविसन ने पार्थ देसाई के हाथों कैच करवाया। ट्रॉट ने मैट प्रायर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

माइकल यार्डी ने छह रन बनाए जबकि ल्यूक राइट बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। यार्डी को हेनरी ओसिन्दे ने जुबिन सरकारी के हाथों लपकवाया। यार्डी का विकेट 158 के योग पर गिरा। राइट को ओसिन्दे ने पगबाधा आउट किया।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ब्रॉड ने प्रायर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े। ब्रॉड का विकेट 209 के योग पर गिरा।

प्रायर ने 80 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। प्रायर को हरवीर बैदवान ने बोल्ड किया। अजमल शहजाद ने आठ गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। शहजाद को बैदवान ने रिजवान चीमा के हाथों कैच करवाया। जेम्स ट्रेडवेल 11 रन पर नाबाद लौटे।

कनाडा की ओर से चौहान और बैदवान ने तीन-ती विकेट झटके जबकि ओसिन्दे के खाते में दो विकेट गया वहीं राव और डेविसन ने एक-एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, February 16, 2011, 14:15 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+