नडाल और वोज़नियाकी को शीर्ष वरीयता
साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए पुरुष वर्ग में स्पेन के रफ़ाएल नडाल को शीर्ष वरीयता मिली है.
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस प्रतियोगिता 17 जनवरी से शुरू होगी.
महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलिना वोज़नियाकी को शीर्ष वरीयता दी गई है.
अब वरीयता टूर्नामेंट के आयोजकों पर निर्भर नहीं करता. बल्कि अब रैंकिंग के आधार पर ही वरीयता दी जाती है.
इसी रैंकिंग के आधार पर नौ बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रफ़ाएल नडाल को शीर्ष वरीयता मिली है.
स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर को दूसरी वरीयता मिली है. तो सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीसरे नंबर पर हैं. जबकि स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को चौथी वरीयता मिली है.
महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलिना वोज़नियाकी के बाद दूसरे नंबर पर रूस की वेरा ज़्योनारेवा हैं, जबकि तीसरी वरीयता बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स को मिली है.
चौथे नंबर पर अमरीका की वीनस विलियम्स हैं. प्रतियोगिता का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला जाएगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
